लखीसराय: राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखीसराय का शानदार प्रदर्शन, बिहार में तीसरा स्थान
मोतिहारी के चकिया में आयोजित 6 वीं राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखीसराय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. बुधवार अपराह्न 3:21 बजे प्रेस ब्रीफ में इसे लेकर जानकारी दी गई. जिले के 35 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 14 स्वर्ण 12 रजत तथा पांच कांस्य पदक जीते.