रूड़की: सोलानी पार्क के पास से पुलिस ने एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की गई एक बाइक की बरामदगी
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले इमली खेड़ा निवासी समीर पुत्र समीम नाम के चोर को सोलानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की गई एक बाइक बरामद कर ली है। भंगेड़ी निवासी वसीम अहमद ने बाइक चोरी होने पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया था की चौपाटी बाजार के बाहर से उनकी बाइक चोरी कर ली गई है।