रूड़की: एसडीएम चौक के पास विश्राम गृह में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नगदी बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस ने एसडीएम चौक के पास विश्राम गृह में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चार जुआरी खुलेआम जुआ खेल रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने चारों के पास से ₹2700 की नगदी और ताश के पत्ते बरामद कर लिए है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।