रूड़की: रामपुर चुंगी के पास पुलिस ने सट्टा खेल रहे एक सटोरी को किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और नगदी की गई बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रामपुर चुंगी के पास से सट्टा खिला रहे रामपुर निवासी जमशेद पुत्र अख्तर नाम के एक सटोरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची और 1040 रुपए की नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस के द्वारा जमशेद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।