रूड़की: तेलीवाला गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चोरी के मामले में था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे तेलीवाला गांव निवासी उस्मान पुत्र लियाकत नाम के एक वारंटी को उसके घर से एक गिरफ्तार कर लिया है। उस्मान चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा उस्मान की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उस्मान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।