चूरू: चूरू में डिजिटल क्रांति, मतदाता गणना प्रपत्रों का 94.28 प्रतिशत डिजिटलाइज, चूरू जिले ने बनाया नया रिकॉर्ड
Churu, Churu | Dec 4, 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि चूरू जिले में मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन रिकॉर्ड गति से पूरा हुआ है। कुल 15.94 लाख प्रपत्रों में 94.28 प्रतिशत का सफल डिजिटलीकरण किया गया। सादुलपुर ने 95.48 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों ने भी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया।