चूरू: कोतवाली पुलिस ने एनएच-52 झंकार होटल के पास ट्रक कंटेनर से पकड़ा डोडा पोस्त, आरोपी तस्कर किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Dec 4, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने एनएच-52 पर झंकार होटल के पास कार्रवाई करते हुए एक ट्रक कंटेनर से डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। दवाइयों की खाली बोतलों के कार्टन के बीच छिपाकर डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को कंटेनर में तीन कट्टों में भरा करीब 40 किलो डोडा पोस्त मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई है।