चूरू: गांव घांघू के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति हुए घायल
Churu, Churu | Dec 4, 2025 चूरू के गांव घांघू के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। परिजनों से मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, घांघू निवासी विशाल और हरिराम घायल हुए हैं।