चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एनएच-52 रामसरा बाइपास के पास एक पिकअप ने गलत दिशा से आते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।