चूरू जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया का अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को साफा और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।