हरिद्वार: जीआरपी थाना पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल किया बरामद
जीआरपी थाना पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम हैदर है जो बैरागी कैंप कॉलोनी का निवासी है। आरोपी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने का काम करता है। जिसके कब्जे से बरेली के यात्री का चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जीआरपी पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।