हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 60 पव्वे किए बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी का नाम अर्जुन है जो सलेमपुर गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 60 पव्वे भी बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।