देवबंद: नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से एक दिन पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, परिजनों ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
नागल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के 2 दिन पहले एक युवती नगदी व जेवर के साथ प्रेमी के संग घर से चली गई। युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी के एक गांव निवासी युवक उनके साथ एक भट्टे पर मजदूरी करता था। वह उसकी बेटी को गलत नजर से देखता था।