देवबंद: देवबंद में हाईवे पर दौड़ रही नैनो कार बनी आग का गोला,कार सवार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान
रविवार को देवबंद मुज़फ्फरनगर हाईवे पर उसे समय अफरा तफरी मच गई जब हाईवे पर दौड़ रही एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूद कर बामुश्किल अपनी जान बचाई ल। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।