तुरकौलिया: जयसिंहपुर चिउटहीं में बकरी चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंह पुर से बकरी चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पकड़ा गया चोर पश्चिमी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना का सिपाही कुमार व जयप्रकाश कुमार है। दोनों शंकर सहनी का बकरी चोरी कर रहा था,तभी उसने देख लिया,जिस पर वे भागने लगे। चिल्लाने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया।