तुरकौलिया: जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा तुरकौलिया थाना परिसर में करायी गयी अंतरजातीय प्रेमी जोड़े की शादी
तुरकौलिया थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों व पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी कराई गई। थाना परिसर हीं बना मंडप व विधिवत बैदिक मंत्रोचारण के साथ फेरे भी लिए। जिसके बाद उपस्थित लोगों ने दोनों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामना भी दी। लड़का चिउटहीं का बीरेंद्र सिंह का पुत्र अभिमन्यु कुमार व बलही के नागेंद्र मुखिया की पुत्री नीलम कुमारी है।