तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया चौक पर एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियो ने मारी गोली,मौके पर हुई मौत
हरदिया चौक पर एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियो ने मारी गोली घटनास्थल पर ही हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल जा रही है। वही पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। सूत्रों की माने तो मृतक मादक पदार्थ के मामले में जेल भी जा चुका है।घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल है।