डोलरिया: डोलरिया विधायक आंवलीघाट से निकली मां नर्मदा कांवड़ यात्रा में हुए शामिल
डोलरिया विधायक प्रेमशंकर वर्मा रविवार को पावन मां नर्मदा के तट आंवलीघाट से प्रारंभ हुई मां नर्मदा कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण इस यात्रा में विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता करते हुए भगवान महादेव का मां नर्मदा के पवित्र जल से अभिषेक किया।,