प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है । हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की प्रदर्शनी को उद्घाटन व अवलोकन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने किया । इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित जिलाभर से आए भाजपा नेता व पदाधिकरी मौजूद रहे । इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां की जानकारी साझा की तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर की जा रही बयान बाजी पर पलटवार किया ।