सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने मनाया 17वां स्थापना दिवस, पूर्ववर्ती छात्रों का हुआ सम्मान
सिमुलतला/जमुई। सिमुलतला आवासीय विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य शुभम कुमार , पूर्व प्राचार्य डॉ. शंकर कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन और सेवानिवृत्त कर्नल बजरंग बिहारी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर SAV Alumni Association के नए कार्यालय और नवनिर्मित वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11-सूत्रीय संकल्प लिया गया तथा परिसर में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों की हस्तलिखित पत्रिका ‘नवांकुर बिहार’ के 12वें संस्करण का विमोचन भी हुआ।
समारोह में UPSC, BPSC, सेना, वायुसेना, नौसेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा और करियर को लेकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Jamui, Jamui | Aug 9, 2026