मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंचे लेखपाल की पिटाई, बंजर जमीन पर आरसीसी पिलर बनाकर कर रहा था कब्जा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव मे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटा रहे लेखपाल को दबंग ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। लेखपाल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने बुलडोजर लेकर पहुंचा था। पीड़ित लेखपाल के मुताबिक उन्होने अपने कानून गो से पुलिस को साथ लेने का आग्रह किया था। लेकिन उन्होने मना कर दिया था। मारपीट की घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।