मंझनपुर: गिरधरपुर के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूटी, घायल पुजारी का चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के गिरधरपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित स्कूटी पलट गई। जिसमें पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से गुलामीपुर जा रहा था। गिरधरपुर के पास एक्सीडेंट में घायल हुआ है। उसे मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।