मंझनपुर: सरसवां पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कुम्हियावां का रहने वाला शिवम किसी काम से टेंवा गया हुआ था वहां से वापस लौटते वक्त हादसा हुआ है। घायल को मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।