मंझनपुर: सिकंदरपुर बजहा गांव में बाग से आम तोड़ने पर दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में बाग से आम तोड़ने पर दबंगों ने युवक को किया गाली गलौज विरोध करने पर की जमकर पिटाई। बताया जा रहा है कि युवक साथियों के साथ बाग की तरफ गया हुआ था आम तोड़ने पर दबंगों ने गाली गालौज करते हुए पीट दिया है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज किया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।