मंझनपुर: छिमिरछा गांव में बाग की रखवाली कर रही मासूम किशोरी को आम तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव छिमिरछा में बाग की रखवाली कर रही एक मासूम किशोरी को गांव के ही दबंगों ने जमकर पीट दिया है। करारी कोतवाली पहुंची किशोरी की मां उर्मिला देवी पत्नी राज बहादुर पासी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बेटी के शरीर मे अंदरूनी चोटें आई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।