नोहर: नोहर अमरसिंह ब्रांच टेल पर पानी नहीं पहुंचने से किसानों का आक्रोश, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव
नोहर टेल पर पानी नहीं पहुंचने से किसानों का आक्रोश, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव अमर सिंह ब्रांच टेल संघर्ष समिति नोहर-भादरा के नेतृत्व में टेल क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को सिंचाई कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर टेल तक पर्याप्त नहरी पानी नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की