लापुंग: हरतालिका तीज को लेकर लापुंग बाजार में बढ़ी रौनक
Lapung, Ranchi | Sep 12, 2026 हरतालिका तीज को लेकर लापुंग बाजार में बढ़ी रौनक हरतालिका तीज पर्व को लेकर लापुंग प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारी को लेकर महिलाएं पूजन सामग्री, फल, श्रृंगार प्रसाधन और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है।