कोटा डीआरएम ऑफिस में चल रहे निर्माण और तोड़फोड़ कार्य के दौरान सेकंड फ्लोर से बड़े पत्थर अचानक नीचे गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे कर्मचारी घबराकर कार्यालय से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना में वाणिज्य कार्यालय की छत, लाल पत्थर के छज्जे और नक्काशीदार जालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कर्मचारियों ने बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के हो रहे कार्य पर सवाल उठाते हुए रेलवे की संरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। :::
Ladpura, Kota | Jun 11, 2026