Public App Logo
Profile Picture

Aapni Khabra Kota

@aapnikhabra
551Followers
0Following
कोटा ग्रामीण की सुकेत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! खीमच गांव से भैंस चोरी करने वाला आरोपी अल्ताफ गिरफ्तार। पुलिस की विशेष टीम बाकी आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल पिकअप की तलाश में जुटी। ⚖️🚓
<nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotapolice nis:value=KotaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suket nis:value=Suket nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotarural nis:value=KotaRural nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsindia nis:value=ReelsIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
Breaking news कोटा ग्रामीण पुलिस ने 8 थानों के मालखानों से जब्त नशीले पदार्थों का किया निस्तारण

कोटा
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 8 पुलिस थानों में दर्ज 19 प्रकरणों में जब्त किए गए गांजा, स्मैक और चरस का निस्तारण किया। पुलिस ने कुल 7 किलो 142 ग्राम गांजा, 84 ग्राम स्मैक तथा 41 ग्राम चरस को नियमानुसार जलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 47 हजार 350 रुपये है। न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के पर्यवेक्षण में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस थानों के मालखानों और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त मादक पदार्थों के कारण रिकॉर्ड कक्षों में सामग्री का भार बढ़ रहा था। माल निस्तारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित रिकॉर्ड का मिलान, मादक पदार्थों का वजन और संपूर्ण कार्रवाई की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करवाई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा, सीए कार्यालय के कार्मिक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
कोटा में फरसे से हमला और तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में

कोटा। कोटा शहर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में थाना नान्ता पुलिस द्वारा की गई। 

पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे नान्ता क्षेत्र के शीतला पाड़ा निवासी सरज सैनी पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फरसे से हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने फरसे से कूलर और मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की। 

घटना के संबंध में थाना नान्ता में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए मुख्य आरोपी पीयूष जेठी उर्फ कार्तिक (21) एवं विक्रम खावरिया (21) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कोटा शहर के नान्ता थाना क्षेत्र के निवासी हैं। 

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में थाना नान्ता के थानाधिकारी अजीत बागड़ोलिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गुस्से में हुए किसान कोटा में किसानों ने हाइवे जाम करने की चेतावनी दी 
नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन धरने पर बैठे, सीएडी प्रशासन ने सरकार को चिट्ठी भेज पानी छोड़ने की मांग की, कल होगी महत्वपूर्ण बैठक,किसानों ने कहा पानी नहीं छोड़ा तो कोटा के सारे हाइवे होंगे जाम।

आज दिनांक 06-07-26 कोटा
धान की फसल को बचाने को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है!आज युवा किसान नेता गिर्राज गौतम के नेतृत्व में किसान संभागीय आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे और नहरें खोलने की मांग को  लेकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कुशल कोठरी और सीएडी अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की उन्होंने अवगत करवाया की नहरों में पानी छोड़ने की  मांग को लेकर राजस्थान सरकार को चिट्ठी भेज दी है!साथ ही कल संभागीय आयुक्त और सीएडी अधिकारियों से निर्णायक वार्ता होगी! युवा किसान नेता गिर्राज गौतम ने कहा की प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रहा हे खेतों में किसानों की फसल सुख रही हे ओर प्रशासन किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा उन्होंने कहा की प्रशासन को उग्र आंदोलन के लिए विवश कर रहा है! गौतम ने कहा की किसान नहरों में पानी लिए बिना पीछे नहीं हटेगा उन्होंने कहा की जो जनप्रतिनिधि ओर नेता किसानों का साथ नही दे रहा उसका हिसाब किसान आने वाले समय में करेगा इस समय सभी को किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए ! गिर्राज गौतम ने कहा की कल की वार्ता  में किसानों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं निकला और नहरों में अविलंब पानी नहीं छूटा तो किसान बर्बाद हो जाएगा जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अनिश्चित कालीन पड़ाव डाला जायेगा और कोटा के सभी हाइवे भी  जाम किए जायेंगे! किसानों के प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ किसान नेता दशरथ कुमार, मनबीर सिंह,हरजिंदर सिंह, रमेश मीणा, आजाद सुमन, नवीन श्रृंगी, भैरू लाल मीणा, भाया नागर, पुष्पचंद गुर्जर, सूरजमल नागर, हरिशंकर नागर, जसपाल बल, परमजीत सिंह, श्याम खटाना,  जगदीश कुमार, जसविंदर सिंह,बनवारी लाल, रामप्रसाद सैनी आदि ने वार्ता की!
कोटा जिले के खीमच गांव से भैंस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,
सुकेत (कोटा ग्रामीण)।
कोटा ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकेत थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खीमच गांव में हुई भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, दिनांक 2 जुलाई 2026 को फरियादी विष्णु राठौड़ (उम्र 28 वर्ष, निवासी खीमच) ने सुकेत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 26 जून 2026 की रात (करीब सुबह 4 बजे) उसके बाड़े में बंधी दो भैंसों को अज्ञात चोर एक पिक-अप गाड़ी में भरकर चोरी कर ले गए।
इस शिकायत पर सुकेत थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा नंबर 193/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।

सीसीटीवी कैमरों और पूछताछ से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटा ग्रामीण) श्री रामकल्याण के सुपरविजन और वृताधिकारी (रामगंजमंडी) श्री घनश्याम मीणा के निर्देशन में सुकेत थानाधिकारी श्री महावीर प्रसाद भार्गव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान खीमच गांव के ही रहने वाले अलताफ (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद सईर पर शक गहराया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने 26 जून की रात को फरियादी के बाड़े से भैंसें चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी अलताफ को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य आरोपियों और वाहन की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों और भैंस ले जाने में इस्तेमाल की गई पिक-अप गाड़ी की तलाश व पतारसी अभी जारी है।

इस कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम:
 नेतृत्व: श्री महावीर प्रसाद भार्गव (थानाधिकारी/पुलिस निरीक्षक)
 
टीम सदस्य: श्री ओमप्रकाश (हेड कांस्टेबल 496), श्री हरेन्द्र (कांस्टेबल 815), श्री त्रिलोक (कांस्टेबल 320), श्री विशाल (कांस्टेबल 287), श्री हेमन्त (कांस्टेबल 330)।
 
विशेष भूमिका: इस पूरे मामले को ट्रेस करने और आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल 
श्री विशाल (नंबर 287) की विशेष भूमिका रही।
अगले 48 घंटे में फिर होगी  भारी... See more
कोटा समेत राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अधिकांश हिस्सों में होगी अच्छी बारिश........................................
हर हर महादेव! 🔱 बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए बड़ी सौगात!

कोटा के क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन का नया भक्ति गीत ‘जय श्री केदार’ हो चुका है लॉन्च। सुरों की इस आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ने के लिए तैयार हो जाइए!

कोटा के 'क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन' के बैनर तले तैयार भव्य भजन ‘जय श्री केदार’ आखिरकार लॉन्च हो गया है! यह भजन भोलेनाथ के भक्तों की अटूट आस्था को समर्पित है।
**पूरी टीम को बधाई:**
 * **निर्माता:** राहुल सिंह मेर & सुप्रिया मेर
 * **निर्देशक:** भुवनेश महावर (विक्की)
 * **स्वर:** शिखा जोशी | **गीत:** सुधाकर शर्मा | **संगीत:** सतीश डेहरा
 * **मुख्य कलाकार:** आद्विका, राहुल मेर, सुप्रिया मेर और हर्षा महावर
 * **सिनेमेटोग्राफी:** त्रिलोक वैष्णव & अमित सिंह (ड्रोन)
जल्द ही यह टीम कोटा की खूबसूरत लोकेशंस पर वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करने जा रही है, जिससे स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच मिलेगा।
आप भी इस पावन भजन को सुनें, शेयर करें और बाबा केदारनाथ की भक्ति में लीन हो जाएं! 🙏✨

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaishreekedar nis:value=JaiShreeKedar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newbhajan2026 nis:value=NewBhajan2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kedarnathdham nis:value=KedarnathDham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=creativefriendsproduction nis:value=CreativeFriendsProduction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotatalent nis:value=KotaTalent nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bholenathbhajan nis:value=BholenathBhajan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harharmahadev nis:value=HarHarMahadev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=supportlocalartists nis:value=SupportLocalArtists nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shikhajoshi nis:value=Shikhajoshi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhuvneshmahawar nis:value=BhuvneshMahawar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rahulsinghmer nis:value=RahulSinghMer nis:enabled=true nis:link/>
कोटा और हाड़ौती की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए आपणी ख़बरा कोटा को Follow करें।
कोटा बड़ी खबर || मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 दिन में 2 शातिर गिरफ्तार 🚨

कोटा ग्रामीण। कैथून थाना पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 4 चांदी के छत्र, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। 

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 1 जुलाई को खेड़ारामपुर स्थित बालाजी के बाग मंदिर में ताले तोड़कर हनुमानजी के चांदी के छत्र चोरी कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सुरेंद्र कुमार (35) निवासी कोटा शहर और राजेश मीणा (44) निवासी बूंदी को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उन्होंने कैथून कस्बे में भगवान शिव मंदिर की दानपेटी से रुपये चोरी करने की घटना कबूल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में धार्मिक स्थलों की रेकी करते थे और रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 4 चांदी के छत्र, एक मोटरसाइकिल (RJ20 SJ 5257) तथा चोरी में प्रयुक्त प्लास बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और अन्य मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kotaruralpolice nis:value=KotaRuralPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaithoonpolice nis:value=KaithoonPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=templetheft nis:value=TempleTheft nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/>
आज कोटा में NEET री-एग्जाम के बीच मानवता की एक खूबसूरत मिसाल

आज NEET री-एग्जाम के दौरान भीमगंज थाना क्षेत्र के आसपास बने परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने आए थे। परीक्षा, रिपोर्टिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया के कारण कई अभिभावकों को 4-5 घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ रहा था।

ऐसे समय में गिरिराज खंडेलवाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिखा खंडेलवाल ने अपने घर के दरवाजे अभिभावकों के लिए खोल दिए। बैठने की व्यवस्था की, बारिश से बचने के लिए आश्रय दिया और अपने घर के वॉशरूम तक सभी के लिए उपलब्ध करवा दिए। महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज़ से आए अभिभावकों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।

लेकिन इस कहानी के असली नायक केवल गिरिराज जी और शिखा जी ही नहीं हैं। धीरे-धीरे पूरा मोहल्ला इस सेवा कार्य में शामिल हो गया। किसी ने चाय की व्यवस्था की, किसी ने कचौरी मंगवाई, किसी ने लस्सी का इंतजाम किया। जो भी बन पड़ा, लोगों ने मिलकर किया ताकि बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों को थोड़ी राहत मिल सके।

आज जब हम अक्सर समाज में संवेदनशीलता की कमी की बातें करते हैं, तब कोटा के इस छोटे से मोहल्ले ने दिखा दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। बिना किसी प्रचार, बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी अपेक्षा के अनजान लोगों के लिए अपने घर, अपना समय और अपने संसाधन खोल देना वास्तव में मानवता का सबसे सुंदर रूप है।

इतना ही नहीं, परीक्षा के नियमों के कारण कुछ विद्यार्थियों को अपने आभूषण बाहर उतारने पड़े। एक छात्रा ने अपने कुंडल भी इनके पास सुरक्षित रखे और निश्चिंत होकर परीक्षा देने चली गई। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि विश्वास का भी प्रतीक है।

मैं संयोगवश वहाँ एक विद्यार्थी को छोड़ने गया था। गिरिराज जी मेरे कॉलेज के सीनियर भी हैं। वहाँ का माहौल देखकर लगा कि कोटा की पहचान केवल कोचिंग संस्थानों, परीक्षाओं और परिणामों से नहीं है। कोटा की असली पहचान ऐसे लोग हैं, जो जरूरत पड़ने पर अजनबियों को भी अपना बना लेते हैं।

🙏 ऐसे ही लोगों की वजह से समाज में भरोसा और इंसानियत कायम है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=neetreexam nis:value=NEETReExam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=Kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=humanity nis:value=Humanity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=servicebeforeself nis:value=ServiceBeforeSelf nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=girirajkhandelwal nis:value=GirirajKhandelwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shikhakhandelwal nis:value=ShikhaKhandelwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंसानियत nis:value=इंसानियत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मानवता nis:value=मानवता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोटासरकार nis:value=कोटासरकार nis:enabled=true nis:link/>
Breaking Kota -

7000 रिश्वत लेते कांस्टेबल ( चालक पुलिस लाइन कोटा शहर ) ट्रैप 

उद्योग नगर थाने में पड़ोसी ने परिवादी के खिलाफ दर्ज कराई थी झूठी शिकायत

मामला रफा दफा करने की एवज में कांस्टेबल हरिओम ने मांगे 15000 रू

पारिवादी की जेब से 5000 रू जबरन निकाल लिए 

बाकी के 10000 के लिए लगातार बना रहा था दबाव

सत्यापन के बाद कोटा एसीबी ने 7000 रू रिश्वत लेते दबोचा
यह लड़की घर से निकल गई,,मोटरसाइकिल पर रात के 12 बजे,,,,,,
आज दिनांक 18-6-2026 को रात 12 बजे के आसपास घर से अनुष्का मेरेठा पुत्री दीपक जाति धोबी निवासी रामजी की टापरी, गन्दीफली थाना कैथून, जिसकी उम्र 16 साल है, जिसकी लम्बाई 4.5 फिट के आसपास है जो बिना बताये घर से किसी के साथ निकल गयी है। प्रत्याक्षदर्शि के अनुसार वह मोटरसाइकिल पर निकली है, मोटरसाइकिल पर 2 लड़के व एक लड़की बैठी है, कृपया अपने अपने इलाकों में जाँच करवाएं। मिलने पर पीसीआर कोटा ग्रामीण 07442350888 व थाना कैथून को अवगत करावें।
Kota News ईथॉस अस्पताल में 18 माह में 2,500 से अधिक सफल शल्य क्रियाएं
ईद के मुबारक मौके पर नमाजियों और प्रशासन का इस्तकबाल किया.....yGN एजुकेशनल ग्रुप अध्यक्ष अरशद अंसारी
Video 15
दुःखद सूचना,, पत्रकार साथी मुरली जी शर्मा का आज निधन हो गया,,
एलन कोचिंग की छात्राओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा,

<nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=allencoaching nis:value=AllenCoaching nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kotaviralvideo nis:value=KotaViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=coachingstudentfight nis:value=CoachingStudentFight nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvide... nis:value=ViralVide... nis:enabled=true nis:link/>
कोटा डोरिया को मिलेगी नई पहचान, पूर्वोत्तर के एरी सिल्क से होगा संगम
- प्रीमियम फैब्रिक विकसित करने की दिशा में महत्वपूर...
लापरवाही या ज्यादा पैसे कमाने की लालसा है 
कोटा बारा रोड पर किस तरह यह गाड़ियां चलती है इस गाड़ी की साइज अंदर से 7:30 फु...
किन्नर समाज में बवाल! नैना देवी किन्नर और राजाराम जैन कर्मयोगी पर गंभीर आरोप

कोटा शहर में शनिवार को किन्नर समाज द्वारा ...
पुलिस वाली को नॉर्मल लड़की समझकर मनचले ने किया कॉमेंट

मनचले को खानी पड़ी हवालात की हवा

कोटा बोरखेड़ा थाना पुलिस ने डिकॉ...
कोटा में मनचले की निकली सारी हेकड़ी! 😳🚨
पुलिसकर्मी को आम लड़की समझकर किया अश्लील कॉमेंट, लेकिन अगले ही पल खुल गई पूरी पो...
कोटा MBS अस्पताल में मरीजों से खुली वसूली?,,,12 की पर्ची… 15 रुपए की वसूली!,,,,3 रुपए की चॉकलेट देकर खेल खत्म?

कोटा के ...
Kota Breaking News