कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के संतोषी नगर चौराहे पर गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पत्थर से हमला कर दिया गया। हमले में शंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।