अशोक नगर: सुशीला साहू मैरिज गार्डन के पास मारपीट व जान से मारने की धमकी, कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज
अशोकनगर। हापा खेड़ी निवासी नीलेश यादव पुत्र शिवराज सिंह यादव, उम्र 32 वर्ष, के साथ अशोकनगर में मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। फरियादी के अनुसार आरोपी दीपेश यादव निवासी अशोकनगर और उसके दो अन्य साथियों ने आरोन रोड स्थित सुशीला साहू मैरिज गार्डन के पास उसके साथ अश्लील गालियां दीं और दांत से काटकर मारपीट की।