धामी की अफसरों को दो टूक—जनता की समस्या का तुरंत समाधान करो, चांद-तारे तोड़कर लाने को नहीं कहा!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाते हुए साफ कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
सीएम का संदेश बिल्कुल साफ—जनता की समस्या हल करने के लिए चांद-तारे तोड़कर लाने को नहीं कहा है, बस जिम्मेदारी से अपना काम करें।
अब देखना होगा कि सीएम के सख्त निर्देशों का असर अफसरशाही के कामकाज पर कितना दिखाई देता है।
#PushkarSinghDhami #CMDhami #Uttarakhand #UttarakhandNews #Dehradun #RaibarPahadKa