भोरे: तिलक डूमर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी पर मनबढ़ों ने की ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को स्तिथि तनावपूर्ण तब हो गई जब खेत में लगी फसल को पलटा जा रहा था। जिसके बाद फसल नष्ट होने की सूचना पर रोकने गई मां बेटी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आरोप है की कविता कुमारी और उसकी मां पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई।