भोरे: तिलक डूमर गांव में खेत में जहरीली दवा छिड़ककर धान का बीज जलाया, रोकने पर महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकी, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव में खेत में जहरीली दवा छिड़ककर धान का बीज नष्ट कर देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं रोकने पर महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकी भी दी गई। इस संबंध में गांव निवासी बैजनाथ कुर्मी की पत्नी ऊषा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि वह दयादिन के साथ खेत देखने गई थी।