भोरे: भोरे में विद्युत कंपनी की छापेमारी, 2 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए, थाने में प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर विद्युत विभाग ने छापेमारी कर दो लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ लिया। विद्युत चोरी के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय अभियंता सुदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने तिवारी बगहवा गांव में छापेमारी कर छोटेलाल यादव पर 32815 रुपए का जुर्माना लगा है। वही बगहवा मिश्र में दयानंद पर 31815 का जुर्माना लगा है।