Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

प्रतापगढ़: nagar panchayat election sar pe police ko karni pad bhari duty

Pratapgarh, Pratapgarh | Apr 16, 2023

MORE NEWS

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान
थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़

👉 आज दिनांक 05.06.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से बचाव तथा नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

➡️ कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई।

➡️ साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया—

📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 – वूमेन पावर लाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 102 – स्वास्थ्य सेवा
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

➡️ उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो टीम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

➡️ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ 👉 आज दिनांक 05.06.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से बचाव तथा नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। ➡️ कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई। ➡️ साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया— 📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 📞 1090 – वूमेन पावर लाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन 📞 102 – स्वास्थ्य सेवा 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन ➡️ उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो टीम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। ➡️ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

प्रेस नोट  दिनांक: 05 जून, 2026
थाना: एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT), प्रतापगढ़

👉 प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बाल श्रम मुक्त कराया गया, कोटपा एक्ट के तहत दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही-

➡️ पुलिस अधीक्षक, जनपद प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण में, जनपद में चलाए जा रहे 'बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वास', 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध', 'बंधुआ मजदूरी उन्मूलन', 'बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम' अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.06.2026 को एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

बाल श्रम के विरुद्ध कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह यादव के नेतृत्व में उ0नि0 रामचन्द्र राम गुप्ता मय हमराह का0 प्रदीप कुमार, का0 आलोक कुमार द्वारा थाना लालगंज एवं थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न होटलों, ढाबों और गैराजों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नाबालिग बच्चे को कार्य करते हुए पाया गया, जिसे टीम द्वारा तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया। नियोजक (मालिक) को कड़ी हिदायत दी गई कि नाबालिग बच्चों से काम कराना एक गंभीर कानूनी अपराध है।

कोटपा एक्ट (COTPA Act 2003) के तहत कार्यवाही: अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों (स्कूल/कॉलेज), अस्पतालों और सरकारी भवनों के 100 गज की परिधि के भीतर तम्बाकू, सिगरेट और गुटखा बेचने वाले 03 दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। इन दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर नशीले पदार्थों का विक्रय कानूनन दंडनीय है।

कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय आम जनमानस को इन अभियानों के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों, नशामुक्त समाज की आवश्यकता और सामाजिक कुरीतियों (बाल विवाह व भिक्षावृत्ति) के प्रति जागरूक किया गया।

👉 प्रतापगढ़ पुलिस सदैव बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को अपराधमुक्त व नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस नोट दिनांक: 05 जून, 2026 थाना: एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT), प्रतापगढ़ 👉 प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बाल श्रम मुक्त कराया गया, कोटपा एक्ट के तहत दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही- ➡️ पुलिस अधीक्षक, जनपद प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण में, जनपद में चलाए जा रहे 'बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वास', 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध', 'बंधुआ मजदूरी उन्मूलन', 'बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह रोकथाम' अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.06.2026 को एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। बाल श्रम के विरुद्ध कार्यवाही- प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह यादव के नेतृत्व में उ0नि0 रामचन्द्र राम गुप्ता मय हमराह का0 प्रदीप कुमार, का0 आलोक कुमार द्वारा थाना लालगंज एवं थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न होटलों, ढाबों और गैराजों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नाबालिग बच्चे को कार्य करते हुए पाया गया, जिसे टीम द्वारा तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया। नियोजक (मालिक) को कड़ी हिदायत दी गई कि नाबालिग बच्चों से काम कराना एक गंभीर कानूनी अपराध है। कोटपा एक्ट (COTPA Act 2003) के तहत कार्यवाही: अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों (स्कूल/कॉलेज), अस्पतालों और सरकारी भवनों के 100 गज की परिधि के भीतर तम्बाकू, सिगरेट और गुटखा बेचने वाले 03 दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। इन दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर नशीले पदार्थों का विक्रय कानूनन दंडनीय है। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय आम जनमानस को इन अभियानों के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों, नशामुक्त समाज की आवश्यकता और सामाजिक कुरीतियों (बाल विवाह व भिक्षावृत्ति) के प्रति जागरूक किया गया। 👉 प्रतापगढ़ पुलिस सदैव बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को अपराधमुक्त व नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

👉 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस लाइन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

➡️ दिनांक : 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ परिसर स्थित क्वार्टर गार्द में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री राजीव कुमार राय सहित अन्य राजस्व अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जनसहभागिता से जुड़ा सतत अभियान होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना परिसरों एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरूकता का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण प्राप्त हो सके।

"वृक्ष हैं तो भविष्य है, पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

प्रतापगढ़ पुलिस
सेवार्थ कटिबद्धता 🌳🌱

👉 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस लाइन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ➡️ दिनांक : 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ परिसर स्थित क्वार्टर गार्द में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री राजीव कुमार राय सहित अन्य राजस्व अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जनसहभागिता से जुड़ा सतत अभियान होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना परिसरों एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरूकता का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण प्राप्त हो सके। "वृक्ष हैं तो भविष्य है, पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।" प्रतापगढ़ पुलिस सेवार्थ कटिबद्धता 🌳🌱

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश-

➡️ आज दिनांक 05.06.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश- ➡️ आज दिनांक 05.06.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

👉 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा किया गया वृक्षारोपण अभियान

➡️ दिनांक : 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा थाना परिसरों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जनपद के सभी थानों में फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन-जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया।

प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

"एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम"

प्रतापगढ़ पुलिस
"सेवार्थ कटिबद्धता" 🌳🌱🌿

👉 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा किया गया वृक्षारोपण अभियान ➡️ दिनांक : 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा थाना परिसरों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी थानों में फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जन-जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया। प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। "एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम" प्रतापगढ़ पुलिस "सेवार्थ कटिबद्धता" 🌳🌱🌿

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026