बड़ौत: गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट का प्रबंध समिति का चुनाव अमान्य, जिला विद्यालय निरीक्षक को दोबारा चुनाव कराने का आदेश
Baraut, Bagpat | May 1, 2025 गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में 10 महीने पूर्व हुए प्रबंध समिति चुनाव को उच्च न्यायालय के आदेश पर संयुक्त शिक्षक निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ने वैध सदस्यों की सूची पर चुनाव नहीं कराने पर अमान्य कर दिया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को वैध सदस्यों की सूची पर दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में जून 24 में प्रबंध समिति का चुनाव हुआ था।