मुगलसराय: कैथापुर गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम की हुई मौत
कैथापुर गांव में रविवार रात करीब 9 बजे मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम शेट्टी की मौत हो गई। शेट्टी अपने पिता के शिवा निवासी सिकंदरपुर चकिया साथ ननिहाल आया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वही घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गईं।