भोरे: भोरे में विद्युत विभाग के RRF और MRC कर्मियों ने काम बंद किया, सरकार से समायोजन की मांग की
भोरे में विद्युत विभाग के RRF और MRC कर्मियों ने मंगलवार की दोपहर दो बजे अपने काम का बहिष्कार करते हुए आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी। इस दौरान कर्मियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए इससे संबंधित एक ज्ञापन विभाग के पर्यवेक्षक को संयुक्त रूप से सौंपा गया। कर्मियों का आरोप था कि जबसे सरकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली कर दी तबसे वे बेरोजगार हो गए है।