भोरे: जगतौली ओपी के पास वाहन जांच में पुलिस ने एक स्कूटी और शराब की जब्त, तस्कर गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक स्कूटी और शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कुल मात्रा 45 पीस ट्रेटा पैक देशी शराब बताई जा रही है। बुधवार की दोपहर दो बजे पुलिस के अनुसार जगतौली ओपी के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी भवानी छापर के तरफ से आ रही स्कूटी रोका।