भोरे: भोरे के नए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया योगदान, पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत, कानून व्यवस्था को लेकर जगी उम्मीदें
भोरे थाना में गुरुवार की दोपहर एक बजे नए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस पदाधिकारी विनोद यादव ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बधाई और शुभकामनाएं दी।