भोरे: भोरे में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर BLO और राजनीतिक दलों के साथ बैठक, त्रुटिरहित बनाने पर हुई चर्चा
मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए भोरे प्रखंड के सभी बूथों पर blo और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ गुरुवार की दोपहर दो बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में blo ने ग्राम सभा के सामने सूची को पढ़ा।