सूरजगढ़: सूरजगढ़ा मारपीट मामले में पाँच अभियुक्त और अपहरण में एक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
सूरजगढ़ा पुलिस ने मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 5 एवं अपहरण मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 3:30 बजे उसे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. कटेहर गांव में हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के दो तथा दूसरे पक्ष के तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए. इधर अपहरण के एक मामले मेंअपहृता को दस्तयाब कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.