पोड़ैयाहाट: न्यायालय में आत्म समर्पण के आदेश को ले पोड़ैयाहाट पुलिस ने झपनीबांध में SC /ST एक्ट के दो आरोपियों के घर चिपकाए इश्तहार
न्यायालय में आत्मसमर्पण के आदेश को ले पुलिस ने रविवार को झपनी बांध में SC/ ST एक्ट के दो आरोपियों के घर ढोल बजाकर इश्तहार चिपकाए हैं।पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 3/ 2026 के फरार अभियुक्त झपनी बांध निवासी फूलेश्वर राय पिता सोहन राय एवं सीताराम राय पिता स्वर्गीय पुरण राय के विरुद्ध गोड्डा के ADJ प्रथम की अदालत ने 29 जुलाई तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था।