मेरठ: सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स की दुकान में निकला सांप, वन विभाग की टीम ने सांप का किया रेस्क्यू
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड पर स्पोर्ट्स मार्केट है, मंगलवार को एक स्पोर्ट्स की दुकान में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। दुकान में मौजूद लोग सांप को देखकर सड़क पर आकर खड़े हो गए। इसके बाद वन विभाग को दुकान में सांप निकलने की सूचना दी गई।मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और एक बोरे में बंद किया।