मेरठ: ईदगाह का चौराहे पर चलती कार बनी आग का गोला,कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 रेलवे रोड थाना क्षेत्र के ईदगाह चौराहे पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार सवार लोगों ने किसी तरह चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की कार के अंदर सीएनजी लगी हुई थी,उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ जिसकी वजह से कार में आग लगी है।