बड़ौत: छपरौली डाकघर में तैनात दोघट निवासी डाककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा नहीं
Baraut, Bagpat | Jul 8, 2025 दोघट के जंगल में डाककर्मी का शव मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया तो पुलिस ने बिसरा सुरक्षित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोघट कस्बे की पट्टी भोजान निवासी पवन 55 वर्ष पुत्र सुरेश छपरौली डाकघर में एमटीएस के पद पर कार्यरत था। वह एक जुलाई को अपने घर दोघट कस्बे में 2 दिन की छुट्टी लेकर आया।