बड़ौत: रंछाड़ में एक व्यक्ति ने एक युवक पर फावड़े से हमला कर किया घायल, गैर इरादतन हत्या के प्रयास का आरोपी फावड़े सहित गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jul 8, 2025 रविवार को बिनौली थाने पर रंछाड़ निवासी योगेंद्र ने तहरीर दी कि सोनू पुत्र लक्ष्मण ने उसके पोते सन्नी के साथ गाली गलौज कर उसके सिर पर फोड़े से वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि गैर इरादतन हत्या के प्रयास मामले में आरोपी सोनू उर्फ सुनील पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रंछाड़ को फावड़ा सहित गिरफ्तार किया है।