बड़ौत: पट्टी रामपुर खेकड़ा निवासी आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Jul 8, 2025 थाना खेकड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी संदीप पुत्र चंदकिरण निवासी मोहल्ला पट्टी रामपुर खेकड़ा के विरुद्ध आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।