खरगोन जिले के एनटीपीसी सेल्दा प्लांट में बॉयलर से कूदकर अकुशल कर्मचारी लालू पिता पूना चौहान (24) निवासी बेड़िया की मौत हो गई। सोमवार को लंच टाइम के बाद की घटना है। उसे गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसके शव को पीएम के बाद परिजन को सौंपा।